STORYMIRROR

Shyam C Tudu

Children Stories

3  

Shyam C Tudu

Children Stories

तुम मुझे नहीं लौटा सकते

तुम मुझे नहीं लौटा सकते

1 min
180

बचपन के वह पल

जब मेरी माँ

और

दादी

जंगल से

दातवन

जंगली फूल

फल

लाते थे

मेरे लिए,

और मैं

बड़े चाव से

खाता था

वह पल

तुम मुझे नहीं लौटा सकते


कभी मीठा

कभी खट्ठा

कभी तीखा

कभी स्वाद हीन

कभी कांटेदार

कभी कांटा रहित

कभी गढ़ जाते

मेरे कोमल हाथों में

मैं रोता

मेरी दादी

प्यार भरा

अपनी हाथों से

फिर खिलाती

वह पल

तुम मुझे नहीं लौटा सकते


न हाईब्रिड

न पॉलिश

न चाईना

न दूषित था

वह था तो

बिलकुल प्राकृतिक

देशीय

और

विशुद्ध

वह पल

तुम मुझे नहीं लौटा सकते


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन