STORYMIRROR

Shaba Rao

Inspirational

4  

Shaba Rao

Inspirational

मैं हार नहीं मानूंगी

मैं हार नहीं मानूंगी

1 min
217

मैं हार नहीं मानूंगी,

 मैं भी तो इस समाज का हिस्सा हूँ,

 मैंने भी माँ की कोख से जन्म लिया है,

 मुझे भी अधिकार है जीने का।


 मैं हार नहीं मानूंगी,

 मैं तब तक डटकर लडूंगी,

 जब तक मुझे मेरे अधिकार नहीं मिलते,

 मैं अपने सपनों को पूरा करूंगी।


 मैं हार नहीं मानूंगी,

 शिक्षा को हथियार बनाऊंगी,

 अपनी पहचान खुद बनाऊंगी,

 हर बेटी के लिए मिसाल बन जाऊंगी।।


 मैं हार नहीं मानूंगी,

 भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाऊंगी,

 भ्रूण हत्या को समाप्त कर डालूंगी,

 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सच करूंगी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational