STORYMIRROR

shaily Tripathi

Inspirational

4  

shaily Tripathi

Inspirational

माँ शक्ति

माँ शक्ति

1 min
322

माँ शक्ति देदो गुण गा सकूँ मैं 

गीतों की माला पहना सकूँ मैं 

निवेदन करूँ शुद्ध कोमल स्वरों में

भक्ती की शक्ती को मन में भरूं मैं 


प्रशंसा करूँ मैं मधुर गीत गा कर 

भव बंधनों को हृदय से भुला कर 

पड़ूँ पाँव तेरे मैं अभिमान खो कर 

समर्पित करूँ मैं स्वयं को चरण में 


करूँ स्मरण तेरा अन्तःकरण में 

मनोचित्त हों पूर्ण तेरे मनन से

नमित शीश तेरा नमन कर सकूँ मैं 

के महिमा की तेरी कथन कर सकूँ मैं 


मनोभाव हों निष्कपट दूर छल से 

प्रमादादि, आलस्य, भ्रम और तम से 

मनोशुद्धि, शुचिता, अमलता धरूँ मैं 

सहज भाव से अर्चना कर सकूँ मैं. 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational