मां की फ़िकर
मां की फ़िकर
तू अपना ख्याल रखना
बस आँचल सम्भाल रखना,
आ गई है घड़ी जाने की
अब और चाह नहीं तुझे सताने की,
माना की
फ़िकर मेरी सताएगी
पर तेरी दुआ मुझे बचाएगी,
तेरी रोटी मुझे खूब याद आएगी
पर तेरी हथेली जलने से बच जाएगी,
अब देर रात तक
राह मत तकना,
बस माँ
तू अपना ख्याल रखना
बस आँचल सम्भाल रखना |
