STORYMIRROR

लोरी गीत

लोरी गीत

1 min
2.9K


आँखों में सपने लेकर के सो जा

सो जा नन्हे मुन्ने सो जा।


दिनभर तू जागा है आँँखों को खोले

भागा है आंगन में तुतला के बोले

फूलों की सेज बुलाती है तो जा

सो जा नन्हे मुन्ने सो जा।

आँखों में सपने लेकर के सो जा।


देरी से गुज़री है ये भर दोपहरी

आँखों की पलकों पे है नींद गहरी

चांद सितारों की दुनिया में खोजा

सो जा नन्हें मुन्ने सो जा।


परियों की रानी से शादी रचा दूं

गुड्डे की गुडिया की डोली सजा दूं

रानी के दिल का राजा तू हो जा

सो जा नन्हें मुन्ने सो जा।


खेल खिलोनों से से ये घर सजा है

रेल की छुक - छुक में अपना मज़ा है

पापा जी लाएंगे नये जूता मौज़ा

सो जा नन्हे मुन्ने सो जा।


टीवी रेडियो मंद करो रे

सोता है मुन्ना मुँँह बंद करो रे

नींद की बाधाओं को धो जा

सो जा नन्हे मुन्ने सो जा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children