STORYMIRROR

ritesh deo

Abstract

4  

ritesh deo

Abstract

लाल रंग

लाल रंग

1 min
5

हाँ ये 'लाल रंग'

हाँ ये लाल रंग

आज भी एक अनोखी

लड़ाई लड़ रहा है

अभिव्यक्ति की आज़ादी की नहीं


ना ही किसी संपत्ति की

ये लड़ रहा है तो

अपनी पहचान की

हाँ ये 'लाल रंग'

जो हर महीने

न जाने अनगिनत कहानिया समेटे

मुँह उठाये चले आता है।


इसके चरचे बनने से ज्यादा

इसके बहने के होते हैं

मानो कोई 'अभिशाप' बह रहा हो

सदियों से बस यही

सुनते आ रहा है

हाँ ये 'लाल रंग'।


जो पीड़ा इसके बहने से नही होती

शायद

उससे कई ज्यादा

'ताने' सुनने पर होती है।


क्या सच मे..

रीति रिवाज से परे

है ये 'लाल रंग'?

क्या इसकी जात अलग है

क्या ये अछूता है ?


क्या इसमें प्रकृति की

कोई कल्पना सम्मिलित नहीं !

जी हाँ,

सबकी समझ के परे है ये 'लाल रंग'।

क्या प्रकृति का 'पाप' है ये 'लाल रंग' ?

क्या ये सृष्टि का श्राप है ये 'लाल रंग'?


जी हाँ

ये सवाल सदियों तक

यूँ ही पूछते रहेगा

ये 'लाल रंग'

ये 'लाल रंग'।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract