STORYMIRROR

Syeda Noorjahan

Drama Classics

4  

Syeda Noorjahan

Drama Classics

क्यों नहीं...??

क्यों नहीं...??

1 min
280

बेनाम ख़तों पर तेरा नाम क्यों नहीं

गवाह सब हैं तुझ पे कोई इल्ज़ाम क्यों नहीं


एक बार हो तो इत्तेफाक लगता है हादसा भी

रोज़ बिछते कांटों पर कोई लगाम क्यों नहीं


थक गए हैं अब रास्ते भी ज़िंदगी के

आग़ाज़ ही आग़ाज़ हैं कोई अंजाम क्यों नहीं


अपने दर पर बुलाया होगा किसी खास मक़सद से

फिर अपनी मेहमान नवाजी का कोई इंतजाम क्यों नहीं


यकीन कैसे आ गया उसे मेरी बात पर युं ही

कब कहां और कैसे का कोई ताम झाम क्यों नहीं


भागता जा रहा है दिल खुशियों की तलाश में

रौशन बताओ ज़िन्दगी में कोई आराम क्यों नहीं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama