क्या यही होता है प्यार
क्या यही होता है प्यार
किसी से की हुई चैटिंग को बार बार पढ़ना,
किसी के Online आने का इंतज़ार करना..
क्या यही होता है प्यार
किसी को कॉल करने से पहले उससे पूछना
और उसके मना कर देने पर दिल को समझाना..
क्या यही होता है प्यार
किसी की smile को देख कर खुश हो जाना,
किसी से बात करते हुए वक़्त का पता ना चल पाना..
क्या यही होता है प्यार
अचानक से उसके सामने आ जाने से दिल की
धड़कनों का तेज़ हो जाना, उससे अपने दिल की
बातों को अल्फाज़ मे ना बयान कर पाना..
क्या यही होता है प्यार
किसी से की हुई बातों को सोच सोच कर
मन ही मन मुस्कुराना, किसी के reply के
इंतज़ार मे नींद का ना आना..
क्या यही होता है प्यार
सीनियर और जूनियर का फर्क भूल कर
किसी से दिल का लगाना और फिर
सिर्फ उसी के खयालों मे डूबते जाना..
क्या यही होता है प्यार
किसी के लाख बार समझाने पर भी उसके
खयालों को दिल से ना निकल पाना, जिस चाहत मे सिर्फ दर्द ही
मिलने वाला है, ये जान कर भी उसे चाहते जाना..
क्या यही होता है प्यार।

