STORYMIRROR

अद्वितीया 💚

Inspirational

4  

अद्वितीया 💚

Inspirational

क्या नहीं करवाती है जिंदगी

क्या नहीं करवाती है जिंदगी

1 min
348

बड़ी अजीब सी है न जिंदगी, 

कभी हंसाती तो कभी रुलाती है।

अपने सपनों को पूरा करने 

अपनों से ही दूर ले आती है।

क्या नहीं करवाती है जिंदगी।


कभी सबका साथ तो, कभी 

यूँही अकेले छोड़ देती है।

अंदर कितना भी दर्द छिपा हो

चेहरे पर हँसी ले आती है जिंदगी।


कभी खामोशी में भी 

बहुत कुछ कह देती है ,

और शोरगुल में भी 

आवाज खो देती है जिंदगी।


कभी मंजिल के करीब लाती है 

तो कभी लक्ष्य से भटकाती है।

हर दिन एक नई चुनौती के 

साथ जीना सीखाती है जिंदगी।

क्या नहीं करवाती है जिंदगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational