STORYMIRROR

SNEHA NALAWADE

Inspirational

4  

SNEHA NALAWADE

Inspirational

क्या जमाना है

क्या जमाना है

1 min
319

क्या जमाना है क्या वक्त है

क्या हालात है ?

कि एक माँ जो अपने पेट में

बच्चे को नौ महीने

रखती है उसके लिए

तकलीफें सहती है


वक्त आने पर

दुनिया से लड़ लेती है

उसी को हालात के सामने

घुटने टेकने पड़ते हैं

आखिर क्यूँ वो अपने ही बच्चे को

मार डालती है ?

सच में वो ऐसा करना चाहती है

या उस पार कोई तनाव ला रहा है ?


अपने ही बच्चे को कौन मारना

चाहता है कि उसे देख ही ना पाए

उसके लिए वो सारी चीजें

ना कर पाए जो

हर माँ करना चाहती है।

इसके लिए जरूरी है कि

बेटी को मान प्रोत्साहन मिले

जिसके चलते किसी भी घर में

कोई भी लड़की का

जीते जी कत्ल नहीं होगा !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational