STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract

कुछ लम्हें

कुछ लम्हें

1 min
388

कुछ लम्हे बहुत याद आते हैं

आंखों में वो नीर भर लाते हैं

जब तन्हाईयो का शोर होता हैं

कुछ चेहरे बडे याद आते हैं


यूँ तो रोशनी चरागों से होती हैं

दिल मे रोशनी यादो से होती हैं

अपने किसी ख़ास की याद से,

ये दिल के दिये बड़े जगमगाते हैं


मां तेरी याद में, ये आंसू 

तेज़ाब सा बन मुझको जलाते हैं

कुछ लम्हे बहुत याद आते हैं

आंखों में वो नीर भर लाते हैं


जब जब भी में रोता हूं

आंसू नही में खोता हूं

मुझे पता हैं, ये आईने की 

हंसी मुस्कुराहट ले जाते हैं


तेरा साथ गुजरा हरपल माँ,

मुझे ख़ुदा की याद दिलाते हैं

पर अब में कहां जाऊं,

किसकी गोद मे सर रख सो जाऊं


मेरा तो ख़ुदा ही तू था,

अब इस ज़माने में,नही कोई 

मुझे लोरी गाकर सुनाते हैं

मानता हूं, जो आया वो जायेगा


पर कहाँ मुझे वो ख़ुदा मिल पायेगा

जिसकी गोद मे हम अपने,

दरिया से गम यूँही भूल जाते हैं

कुछ लम्हे बडे याद आते हैं


आंखों में वो नीर भर लाते हैं

मां भले तू तन से हमे छोड़ चली गई हैं

पर आज भी तेरे पास होने के,

हमें हर पल ही ख्याल आते हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract