करके दिखलाया है
करके दिखलाया है
"नारी के रूपों को आज फिर से दोहराते हैं
आसमान में लिखे संगीत
बिन कहे अतीत को
आज दुनिया को बतलाते हैं। "
"राधा के रूप ने हमें प्रेम पथ बतलाया था
प्रेम का अर्थ बलिदान है,
ये दुनिया को सिखलाया था
विवाह प्रेम का अंत नहीं
ऐसा अटूट ज्ञान पढ़ाया था। "
"सीता के रूप में धर्म की राह दिखाई थी
सम्मान ही है जीवन का आधार
ऐसी सीख पढ़ाई थी
खुद काँटों में चलकर
श्री राम के लिए फूलों से राह बनाई थी। "
" औरत के सम्मान से बड़ा कोई धर्म नहीं
द्रौपदी ने दुनिया को दिखलाया था
औरत किसी खेल का मौहरा नहीं
महाभारत के युद्ध ने बतलाया था। "
"तलवार उठाना मर्दों के अकेले की शान नहीं
ऐसी कहानी मणिकर्णिका ने बनाई थी
अंग्रेज़ों को धूल चटाकर
वह झाँसी की रानी कहलाई थी। "
"मदर टेरेसा बन कर विश्व शांति का पाठ पढ़ाया था
प्रेम, स्नेह, अनुराग से बढ़ा कोई कर्म नहीं
ऐसा दुनिया को दिखलाया था। "
"आसमान छूना चाह नहीं जिदद् हैं मेरी
कल्पना चावला ने समझाया था
सपनों के लिए पैसे नहीं हिम्मत चाहिए
हिमा दास ने करके दिखाया था। "
"इतिहास के कोरे पन्नों को भरकर
नारी ने अपनी राह बनाई है
तू ना रुके ना झुके
हे नारी! तेरे समक्ष तो
शिव की शक्ति भी हारी है
शिव की शक्ति भी हारी है। "
