STORYMIRROR

Isha Rawat

Inspirational

4  

Isha Rawat

Inspirational

करके देखते हैं

करके देखते हैं

1 min
258

बिना कहे बातें बोलें

बिना बोलें दिल के राज खोलें

ऐसा रिश्ता बनाकर देखते हैं

कहते हैं लोग प्यार प्यारा है बहुत 

तो एक बार प्यार करके देखते हैं" 


मेहनत पत्थर पिघलाने का ज़ज़्बा रखती है 

तो ऐसा हौसला पालकर देखते हैं

सुना है सपने सोने नहीं देते 

तो रात भर हम भी जागकर देखते हैं


सुना है प्यार बिन देखे ही हो जाता है

तो ऐसे प्यार को समझकर देखते हैं

जिनसे प्रेम करो उनकी आँखों में अगर संसार दिखता है

तो चलो माँ की आँखों को पढ़कर देखते हैं


आँखों से आँसू निकले तो मोती बन जाएँ

इतना अनमोल बनकर देखते हैं

दुनिया दिल से याद करे जिसको

ऐसी शख़्सियत बनकर देखते हैं

बनकर देखते हैं|


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational