कोशिश करने से हार नहीं होती
कोशिश करने से हार नहीं होती
कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती,
जिंदगी की राहों में हर पल कुछ नया मिलता है,
कभी हंसता कभी रोता चेहरा मिलता है।।
सफलता और असफलता का सामना करना पड़ता है,
जिंदगी के हर अनजान पल का सामना करना पड़ता है।।
आसान नहीं है जिंदगी के रास्ते,
कभी फूल और कभी कांटों पर चलना पड़ता है।।
चोटी पर पहुंचना आसान नहीं,
कई ठोकरों का सामना करना पड़ता है।।
पार उतरने के लिए कई लहरों का सामना करना पड़ता है,
कई बंदिशों से जूझना पड़ता है।।
कुछ भी आसानी से जग में नहीं मिलता,
पर कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।।
जिंदगी के हर इम्तिहान के लिए तैयार रहना पड़ता है,
मिलता तो उतना ही है जितना किस्मत में लिखा होता है,
पर किस्मत की लकीरों को भी बदलने के लिए खुद को काबिल करना पड़ता है।।
