STORYMIRROR

Kamaldeep Kaur

Inspirational

4  

Kamaldeep Kaur

Inspirational

हिम्मत।।

हिम्मत।।

1 min
16

 मिटता नहीं दिल का अंधेरा उजालों से।

बदलती नहीं दुनिया कभी ख्यालों से।

क्या मिला है तुमको इस जिंदगी से ।

पूछना कभी अपने उलझे सवालों से।

रोशनी तो होगी मगर कुछ देर के लिए।

सूरज की उम्मीद न करना जलती मशालों से।

न जाने कब से जाएं तुझे धोखा।

रहना होशियार अपने रखवालों से।


पाना है मंजिलों को तो रख एतबार अपने पे।

कदमों को दे हौसला आगे बढ़ने के लिए।

हर सवाल का जवाब खुद कोशिश कर के ढूंढ ले।

मत हो किसी पर निर्भर अपने रास्तों के लिए।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational