STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

4  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

कोरोना की वैक्सीन

कोरोना की वैक्सीन

1 min
234

आई है, भाई आई है, कोरोना की वैक्सीन आई है,

नए साल का तोहफा लाई है,

कोरोना ने 2020 में पूरे विश्व को बंधक बनाया,

कोरोना ने 2020 में समस्त विश्व को लॉक डाउन को मजबूर किया,


कोरोना ने 2020 में समस्त विश्व की अर्थव्यवस्था को चौपट किया,

कोरोना ने भारत की अर्थव्यवस्था को भी बर्बाद कर दिया,

कोरोना ने 2020 में हमे अनेक खट्टे अनुभव दिए,

कोरोना ने 2020 में हमे ऑन लाइन कार्य करने का अनुभव भी दिया,


कोरोना ने 2020 में सबसे ज्यादा छात्रों का नुकसान किया,

कोरोना ने 2020 में छात्रों को घर पर ही रहकर

ऑन लाइन पढ़ाई करने को मजबूर किया,


कोरोना ने 2020 में करोड़ों लोगों को संकर्मित किया,

कोरोना ने 2020 में कई लाख लोगो को काल का ग्रास बनाया,

2021 का वर्ष आया है,सबसे बड़ी खुश खबरी हमारे लिए लाया है,

वैक्सीन बाजार में आने वाली है यह खुशखबरी लाया है,


कोरोना से हमे निजात मिलेगी यह विश्वास हमे 2021 दिलाने आया है,

हमें वही पुरानी जिंदगी मिलेगी,यह भी विश्वास 2021 दिलाने आया है,

कोरोना से निजात मिलने के बाद बंद स्कूलों के खुलने की भी

2021 में बारी आएगी,2021 में छात्रों को स्कूलों में पुन

जाकर पढ़ने की भी बारी आयेगी,


आई है, भाई आई है, कोरोना की वैक्सीन आई है,

नए साल का तोहफा लाई है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational