STORYMIRROR

अजय एहसास

Inspirational

4  

अजय एहसास

Inspirational

कलयुगी बन जाइये

कलयुगी बन जाइये

1 min
231

घोर कलयुग है भइये, समय के साथ चलिए

कुछ बनो या ना बनो पर, कलयुगी बन जाइये।।

सारा हुनर कारीगरी, चालाकियाँ और होशियारी

आपका अपना है सब, जब चाहें तब अपनाइये

जब दूसरे की बात हो, मासूम सा बन जाइये

कुछ बनो या ना बनो पर ,कलयुगी बन जाइये।।


खुद न बंधना नियम से, बस दूसरों पर थोपिये

तलवार नियमों की चले, जो माने उसको भोकिये

खुद पर जो लागू भी न हो, कानून ऐसे बनाइये

कुछ बनो या ना बनो पर, कलयुगी बन जाइये।।

बात ना कभी काटिए, सुन लीजिए खामोश हो

कमियाँ बताओ सभी की, चाहे तुम्हारा दोष हो

आपस में सब लड़ते रहे, बस नीति ये अपनाइये

कुछ बनो या ना बनो पर ,कलयुगी बन जाइये।।


पेमेन्ट कम हो काम हो, सम्मान हो और नाम हो

बस काम अपना निकालिए, सन्नाम या बदनाम हो

काम सब बन जाये, थोड़ी चापलूसी लाइये

कुछ बनो या ना बनो पर ,कलयुगी बन जाइये।।

वक्त की करवट को समझें, आप अब हैं नही बच्चे

देखकर मुंह बात करके, आप भी बन जाये अच्छेे

गले मिलकर पीठ पीछे, छुरियाँ चलाइये

कुछ बनो या ना बनो पर, कलयुगी बन जाइये।।


जो किया एहसास मैने, आपको सब बता दिया

जो न कर पाया अभी तक, आपको वो सुझा दिया

बात मेरी मानिए, इसको अमल में लाइये

कुछ बनो या ना बनो पर, कलयुगी बन जाइये।।

        

   


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational