STORYMIRROR

Jyoti Deshmukh

Inspirational

4  

Jyoti Deshmukh

Inspirational

- किताब

- किताब

1 min
364


किताबें होती है थोड़ी हल्की थोड़ी भारी 

ये देती सारी दुनिया की जानकारी 

किस्से, कहानियाँ, लेख, कविता सुनाती 

मौन रहकर भी बुहत कुछ सीखा जाती 

ज्ञान का भंडार है हमारे जीवन के मार्ग को सरल बनाती 

मुश्किल घड़ी में न छोड़ एक सच्ची दोस्त कहलाती 

जीवन के अंधियारे को दूर कर जीवन में रोशनी के मार्ग को आलोकित करती 

इनसे ज्ञान प्राप्त कर ये जीवन में आगे बढ़ना सिखाती 

किताबों से ही होते हमारे पूरे सपने जो आँखों में संजोए, ये हमे मंजिल तक पहुँचाती


ये शिक्षा का आधार, वेदों का संस्कार, संतो की वाणी कहलाती 

इनसे होते रोगों के उपचार, इनमे है संगीत का संचार 

ये है बच्चों का अधिकार, उनका उज्जवल भविष्य संवारती 

किताबो के है कितने रूप कोई आध्यात्मिक, विज्ञानी,साहित्यिक कितने अनगिनत नामों से पहचानी जाती 

किताबो बिना ज्ञान अधूरा है ये अपना महत्व बताती 

अक्षरों, सुन्दर चित्रों से सुसज्जित हमारे जीवन में कई रंग बिखरा जाती 

ये समाज का आईना है किस्से कहानियों, कविता के माध्यम से हमारे जीवन की प्रेरणा बन जाती 

ज्ञान की कोई सीमा नहीं ये मानव के सपनों को पूरा कर एक सच्चे दोस्त का फर्ज निभाती 

हमे करना है इनका सम्मान, इस पर सब निसार 

ये हमारी सच्ची दोस्त बन हमारे सपने साकार कर हमें एक आदर्श इंसान बनाती 


हमारे भविष्य को उज्जवल बनाकर हमें समाज में श्रेष्ठ पहचान दिलाती 

किताबे है हमारी धरोहर ये हमारी जान कहलाती। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational