STORYMIRROR

Sudhirkumarpannalal Pratibha

Inspirational

4  

Sudhirkumarpannalal Pratibha

Inspirational

किताब

किताब

1 min
321

किताब

रोशनी है

जो जीवन को

अंधकार से

प्रकाश की ओर

ले जाती है

किताब

ज्ञान की कूंजी है

जो अज्ञान का

दरवाजा

खोलकर

ज्ञान के गंगा से

स्नान कराती है

किताब

हमें वर्णो के

मेल करके

शब्द

शब्दों के

मेल से

वाक्य

बनाकर 

अपने में

समेटती हैं

और उसका

अर्थ बताकर

ज्ञान का

रसपान

कराती है

किताब

ज्ञान का

सागर है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational