STORYMIRROR

Nehha Surana Bhandari

Inspirational

4  

Nehha Surana Bhandari

Inspirational

किस काम के है ?

किस काम के है ?

1 min
357

तारे जो अंधेरी रात में ना टिमटिमायें,

किस काम के है

सूरज जो तुम्हें उगना ना सिखाए,

किस काम का है


कोयल जो अपनी वाणी पर इतराए,

किस काम की है

बरगद जो छाँव ना दे पायें,

किस काम का है


पत्थर जो क़िले, छेनी से डर जाये,

क्या कभी सुंदर मूरत बन पायें ?

साहस जो हार से घबराए,

क्या कभी पर्वत चढ़ पायें ? 


अभिमान जब स्वाभिमान में बदले,

शायद तभी जीना सिखायें !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational