STORYMIRROR

Gantantra Ojaswi

Inspirational

3  

Gantantra Ojaswi

Inspirational

खोदोगे तो जल निकलेगा

खोदोगे तो जल निकलेगा

1 min
302

सब्र रखो ! कुछ हल निकलेगा,

आज नहीं तो कल निकलेगा।


कहने वालों की सुनने से,

उलझन का जंगल निकलेगा।


कर पाओ कुछ काम अलग से

उनका कुछ तो फल निकलेगा।


मत झाँको अपनों के मन में,

यार! बहुत ही छल निकलेगा!


मन की परतें सख़्त भले हों,

खोदोगे तो जल निकलेगा।


दूर रखो अपनी चाहत से,

मौके पर असफल निकलेगा।


ओजस्वी मत हारो ऐसे,

संघर्षों से हल निकलेगा।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational