STORYMIRROR

Shital Yadav

Abstract

3  

Shital Yadav

Abstract

ख़ामोशी

ख़ामोशी

1 min
234

तोड़कर ये ख़ामोशी कर दो एहसान

मत लो इस कदर सब्र का इम्तिहान 


फ़ासले हैं ज़रूरी करीबियों के लिए 

ज़िद बेवजह की फ़िक्र से हैं परेशान 


लाज़मी है कभी रूठना यूँ चाहतों में 

होकर ख़फ़ा ऐसे बिखर गए अरमान 


निभाएंगे वादों को हम ली थी कसम 

एक तेरी नहीं से दिल हो गया हैरान


सोचा न था नफ़रत मे बदलेगी चाहत 

बना लोगे ख़ुद को यूँ ग़ैरों सा अनजान।

    



साहित्याला गुण द्या
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract