STORYMIRROR

Jepin Tank

Inspirational

4  

Jepin Tank

Inspirational

काबिल बन

काबिल बन

1 min
266

काबिल बन ... तू काबिल बन

सिर्फ दिखावे से ... तू ना शातिर बन

खुद के दम पर ... तू काबिल बन

ना किसी के सपनों का ... तू कातिल बन


दुनिया रंगीन दिखेगी

शामें हसीन सजेगी

दिखावे के इस जग में

चांदनी भी काली दिखेगी


पर तू ना इन सब में पड़ना

भले ही पड़ा हो कोई अनोखा गहना


ध्यान से सुनो मेरे प्यारे भाई और बहना


दिखावे की इन ढोंगी रातों से दूर

कहीं खुद में ही तुम ...

तुम हो जाओ गुम

या किसी की धुन में ही तुम ...

मग्न हो जाओ तुम 


अपना ही एक जहान बसाओ तुम

अपना ही एक सवेरा रचाओ तुम


छोटा सा घोंसला तुम बनाओ

हिम्मत का हौसला तुम दिखाओ


और कर दिखाओ कुछ ऐसा

रोशनी का हो पल सुनहरा

सपनों का हो रंग अलबेला


सुहानी सी उन शामों में

शांत दबी सी आवाजों में

अपने में ही मस्त तुम हो जाओ

दिखावे से तुम दूर भाग जाओ


भले ही तुम्हें वो ना मिले

जो तुमको चाहिए हो

जिसकी तुम तमन्ना करते हो

जिसकी तुम कामना करते हो

पूजा-अर्चना करते हो


पर तुम्हें जो भी मिला हो

उसी में तुम खुश हो जाओ

और ...

उसी के तुम काबिल बन जाओ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational