जिंदगी खुशी और गम
जिंदगी खुशी और गम
जिंदगी को मिलती जब
चाहतों की सौगात ।।
नज़र आती है जिंदगी
बहारों कि बरसात।।
जिंदगी मुस्कुराती चाँदतारे
जमीं पर उतर जैसे ख्वाब।।
जमीं जन्नत सी ख्वाब
हकीकत की मुलाकात।।
हाथ मुठ्ठी में आकाश
जहाँ जज्बात ।।
तारे जमीं पे जिंदगी इश्क
मोहब्बत सच्चाई चमन बाहर।।
खुशियां खुशबू खास खासियत
जिंदगी दुनियां में शानदार।।
गम के बादल छंट जाते
जिंदगी मुस्कुराहट मौजों की मोशिकी कायनात।।
करिश्मे का सच संग साथ
जिंदगी गुजर जाती हर हालत।।
लम्हा लम्हा चाँद की चाँदनी
तारे जमीं का एहसास।।
चाहे जो भी मौसम लगता
मधुमास ।।
तारे जमीं पर खुदा का करम
या किस्मत मेहरबान।।
जिंदगी सिर्फ जिंदगी में
जिंदगी का अपना अंदाज़।।