STORYMIRROR

PANKAJ DUBEY

Drama Tragedy

3  

PANKAJ DUBEY

Drama Tragedy

जिम्मेदारी

जिम्मेदारी

1 min
243

फिर एक लड़की बलि चढ़ गई 

दरिंदों के हाथों एक कली लग गई 

लूटा खसोटा फिर मरने के लिए छोड़ गए 

अपने गुनाहों में एक और जोड़ गए 

हम फिर पीड़िता के न्याय के लिए चिल्लायेंगे 

सड़कों पर मोमबत्ती और सोशल मीडिया पर पोस्ट चलाएंगे 


सरकार फिर जागेगी 

मीडिया फिर कवरेज के लिए भागेगी 

विपक्ष के नेता पीड़िता के परिवार से मिल आएंगे !

अपनी सरकार आने पूर्ण न्याय का भरोसा दिलाएंगे !!

हम और जोश दिखाएंगे फेसबुक और व्हाट्सप्प पर    

पीड़िता के लिए शांति और संवेदना का सन्देश आगे पहुँचायेंगे


पर यह हमारे आस पास हुआ होता तो क्या कर रहे होते !

हम से क्या लेना देना कह कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे होते !

कुछ बहादुर वीर लोग लड़की की तस्वीर आगे भेज रहे होते !!

अब यह फिर हुआ हम फिर वही दोहरायेंगे !

यह काम तो सिर्फ सरकार और पुलिस का है

यह कह कर अपना मुंह छुपायेंगे !!

                   



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama