STORYMIRROR

Mrs. Mangla Borkar

Inspirational

4  

Mrs. Mangla Borkar

Inspirational

जीवन

जीवन

1 min
455

जीवन हैं चलने का नाम

करना कभी नहीं विश्राम


घडी सदा टिक - टिक करती,

रुकने का नहीं लेती नाम

घडीनुमा सब आगे बढना,

सुरज - सा नित ऊपर उठना

कण - कण में अपनत्व देखकर,

सबको दिल से करो प्रणाम    


लहाराना सागर से सीखो,

आसमान - सा ह्रिदय विशाल

सहनशील बन धरती जैसे,

मिलजुल करते जाना काम

जो चलता वह आगे बढता,

मेहनत कर पाता पद नाम


माँ जैसी हो मीठी बोली,

मनन में सच्चे उच्च विचार

अपने जैसे सब को जानो,

सेवा का कर लो सुविचार

जीवन हैं चलने का नाम,

करना कभी नहीं विश्राम।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational