STORYMIRROR

itika chandna

Abstract Tragedy

4  

itika chandna

Abstract Tragedy

जीना आसान नहीं रहा

जीना आसान नहीं रहा

1 min
212

मैं हर रोज़ की तरह सोफे पर ही सो गयी 

जब उठी तो 

कागजों से घिरे हुई थी 

जिनमें अपने दिल का हाल उतार पाना

आजकल थोड़ा मुश्किल हो गया था 

शब्द बेचैन थे 

और कागज़ पर लिखी लाइनों को देख कर 

ऐसे लगता जैसे मैंने कलम के आँसुओं को बिखेर दिया हो 

कुछ ढंग से खाये पीये हफ्ते बीत गए थे 

न सोने का कोई वक़्त था और न जागने का 

न जाने तुम कब लौट कर आओगे ?

इन चार दीवारों में जब तुम साथ थे 

तो दिल में सुकून के फूल उगते थे 

और अब जैसे बंजर ज़मीन हो 

दिल की हर एक चीज़ जल रही हो

और मैं बैठी सिर्फ देख पा रही हूं 

तुम होते अगर तो मैं बताती की 

जीना आसान नहीं रहा ...

तकिये पर सर रखते ही

दिन ढल गया

सामने बड़ी सी खिड़की की तरफ देखा तो 

आसमान का नीला रंग 

बिना कुछ कहे काला हो गया 

और तुम अभी भी लौट कर न आये 

मैंने फिर कुछ लिखना चाहा

और फिर मेरा कलम खूब रोया 

मगर इस बार शायद वो अकेला न था 

तुम होते अगर तो बताती मैं की 

जीना आसान नहीं रहा ।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract