STORYMIRROR

Phool Singh

Inspirational

4  

Phool Singh

Inspirational

जी-20 और भारत

जी-20 और भारत

1 min
207

टिकी है नजरें हम पर सबकी

सारी दुनियाँ में चर्चा हमारी

देख भव्यता आयोजन की, अचंभित दुनियाँ सारी।।


कलाकृति संग संस्कृति जहां 

नृत्य संग सुर-संगीत ने बजाई ताली 

स्वादिष्ट व्यंजनों का भोजन परोसे, देखों सोने-चांदी के बर्तनों में चम्मच प्यारी।।


राजशाही हुआ स्वागत सभी का

जिन्हें विश्व की बड़ी शक्तियां सभी ने मानी

मेहमानवाजी को सदा याद करेंगे, ऐसी सेवा यहाँ से पानी।।


अफ्रीका यूनियन को शामिल करने की 

बात सभी ने मानी

घोषणा पत्र को मिली सर्व सम्मति, जिसने अचरज में दुनियाँ डाली।।


वैश्विक स्तर की शुरुआत सुदृढ़ है 

जो सोच से परे हमारी

सबका साथ और सबके विकास संग, सदा रही वैष्णव कुटुंबकम की नीति हमारी।।


प्लैनेट, पीपुल, पीस एंड प्रोसपैरिटी मुद्दे 

आज ज़रूरत समय की भारी

एक मंच पर संग आज सभी को, ये उपलब्धि बड़ी हमारी।।


सशक्त, सतत, संतुलन के संग में बंधू

हमें समावेशी विकास की राह अपनानी

हरित विकास है समय की मांग अब, ज्यादा बहुपक्षीय संस्थानों की चैन बढ़ानी।।


शानदार पथ पर हम अग्रसर

कर रहे विकास के रथ पर सवारी 

विश्वगुरु बनने तैयार खड़े हम, बस कुछ वक्त की अब देरी।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational