जिगरी दोस्त (मां)
जिगरी दोस्त (मां)
समय बीतता गया, दोस्त आते रहे जाते रहे।
दोस्ती की परिभाषा बनती रही बिगड़ती रही।
पर जो नहीं बदला कुछ है ऐसा।
जो कल था आज भी वह है ऐसा।
मेरी असफलता में उसकी आंखें भी नम थी।
जब मुझे मिली सफलता तो उसकी खुशियां भी कहां कम थी।
जब जब मुझे जरूरत पड़ी उसे पास पाया।
पतझड़ में भी उसने मुझे फूल की तरह खिलना सिखाया।
मेरे दुख में उसने मुझे संभल दिया।
मेरे गम को भी उसने खुशियों में बदल दिया।
उसने सच्चे दोस्त की परिभाषा को सफल कर दिया।
हां वह मेरा जिगरी दोस्त है।
मेरा प्रिय मित्र हर पल मेरे साथ है।
जिसकी जरूरत मुझे हर घड़ी हर वक्त है।
