STORYMIRROR

Manisha Op

Inspirational Others

3  

Manisha Op

Inspirational Others

एक राह मन की बदलाव की

एक राह मन की बदलाव की

1 min
233

क्या दीपावली के इन दीपों से हम रोशन कर पाएंगे यह धरा,

जब तक हमारे दिलों में छाया रहेगा यह अंधेरा।

मना लेते हैं हर साल हम खुशियां रावण का पुतला जलाकर,

बुराई पर हो गई जीत अच्छाई की ये सब को बता कर।

पर क्या अन्याय न्याय बन जाता है असत्य के दामन में छिपा कर,

हमने कभी क्यों नहीं देखा है अपने अंदर के रावण को

भगवान श्रीराम से हराकर।

रावण तो मरा था फिर भी राम के चरणों में शीश झुका कर,

हम जानते हैं कि हम राम नहीं बन सकते हैं करोड़ों जन्मो जन्म तक भी नहीं,

फिर भी हम उनके प्रति अपना प्यार जता सकते हैं

उनकी थोड़ी सी भी अच्छाई अपनाकर,

और इस कलयुग के अंदर या बाहर के हर रावण को, 

हम हरा सकते है उनके पद चिन्हों पर चलकर।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational