समानता का एक अवसर तो मिले .....
समानता का एक अवसर तो मिले .....
1 min
209
कुछ लोगों को पहला दूसरा या दसवां हो,
पर घर का चिराग रोशन करने वाला हो।
पुत्र ही चाहिए उनको इससे वंश चलता है,
पर इतना नहीं पता कि हर जीवन नारी अंक में पलता है।
पता नहीं क्यों कुछ लोग पुत्री जन्म पर मातम मनाते हैं,
और पुत्र होने पर ईश्वर पा लेने जैसी खुशियां पाते हैं।
कभी-कभी तो रोती है नारी ही नारी के जन्म पर,
खुश होती है सिर्फ पुत्र ही सहारा है इस झूठे भरम पर।
गर शिव शक्ति के बिना शव है,
नारायण भी बिना लक्ष्मी के अधूरे हैं।
तो जरा सोचिए नारी को तुच्छ समझने वालों ,
बिना नारी के सभी नर कैसे फिर पूरे हैं।
