जादू चला डाला।
जादू चला डाला।
तिरछी नज़र से मार डाला,
अदा का जादू चला डाला।
क़ातिल सी मुस्कान ग़ज़ब,
वो दिल मेरा चुरा ही डाला।
जग की तस्वीर प्यार से ही,
सुंदर और ख़ूबसूरत होती।
प्रेम में जादू का नशा होता,
सभी कुछ सुंदर है दिखता।
जादू प्रेम और सुंदरता का,
पूरे संसार पर सदा चलता।
हम पर भी जादू चल गया,
प्रेम का जादू घायल किया।

