STORYMIRROR

Anuradha Shrivastava

Abstract Romance Inspirational

4  

Anuradha Shrivastava

Abstract Romance Inspirational

इश्क असली

इश्क असली

1 min
10


दिशा बदली हमने दशा बदली

पर दर्द ने अपनी जगह ना बदली


जब भी ढूंढ़ा रास्ता मोहब्बत का 

यह दर्द मिला हमें हर गली गली


कितना कहां छोड़ ऐ दर्द मेरा पीछा

हंसकर करने लगा वो हम से दिल्लगी


बोला मिलता कब है यहां इश्क असली

पल में हो जाती यहां कहानी नकली


हर कोई है यहां दर्द ए इश्क में घायल

ये इश्क की गली किसको नहीं है फली


 गए मिट यहां कई पारो देवदास

किस्मत यहां किसी की नहीं बदली



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract