इंसान और मशीन के फायदे नुकसान
इंसान और मशीन के फायदे नुकसान
आज जिंदगी हो गई है मशीनों की मौहताज।
हर काम में हमको चाहिए होता है मशीनों का साथ।
इंसान ने बनाया इसको अपने फायदे के लिए।
हर क्षेत्र में हमने इसका फायदा भी बहुत पाया।
मगर इसके साथ-साथ इंसान ने अपने आप को आलसी बनाया।
आश्चर्य तो जब हुआ तब बच्चे दो और तीन पांच गिनने के लिए भी केलकुलेटर ढूंढने लगे।
छोटी-छोटी बातों के लिए भी गूगल सर्च करने लगे।
मन में एक बात समझ में आई, जितनी भी सुविधा दी जाए दिमाग का उपयोग उतना ही कम हो जाता है। पड़े पड़े दिमाग में जंग लग जाता है।
मशीनें जरूरी है इंसान की बनाई मशीनें हर क्षेत्र में जरूरी है।
एक वरदान साबित हो रही हैं ।
उसी से जिंदगी बहुत ही अच्छी चल रही है।
मगर इंसान का अपने दिमाग का इस्तेमाल करके रोज की जिंदगी में हर क्षेत्र में उपयोग करना भी जरूरी है।
नहीं तो यह 1 दिन होगा कि सारा काम मशीनों पर चलेगा
अगर लाइट नहीं आई तो सारा काम ठप हो जाएगा। उसकी जगह कुछ ऐसा कर बंदे।
मशीनें खाली मददगार रहे।
मगर अपना दिमाग भी चलता रहे।
जिंदगी के हर क्षेत्र में मशीनें बहुत मददगार हैं, मगर जब युद्ध क्षेत्र में नई-नई मिसाइलें बनती है।
एक दूसरे को मारने के लिए छोटे-छोटे बम बनते हैं।
तो मन दुखी हो जाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मतलब लोगों को मारना नहीं लोगों का उद्धार करना था।
मगर लोगों ने अपना फायदा इसमें देखकर तोड़ मरोड़ कर अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए कुछ ऐसा कर दिया है कि एक दूसरे को खत्म करने पर ही तुल गए हैं।
जो सही नहीं है ।
देख-देख मन दुखी हुआ मगर क्या कर सकता है। जब दुनिया पर यह स्वार्थ हावी है तो अकेला एक इंसान क्या कर सकता है। तो भी मोदी जी ने तो शांति की गुहार लगाई है।
विश्व शांति की कोशिश में उन्होंने बहुत कुछ काम कर दिया है।
अब लोगों को पसंद आता है या नहीं यह बात अलग है।
कहती है विमला खाली मशीनों पर तुम निर्भर ना रहो।
कुछ स्वकर्म भी करो मेहनत करो।
भले मशीनों का साथ लो मगर उनको अपने ऊपर हावी ना होने दो।
विश्व शांति के लिए है मेरा यह संदेश ऐसे कोई हथियार ना बनाओ।
ऐसी कोई मशीन भी ना बनाओ।
जिससे एक दूसरे की जान के तुम प्यासे बन जाओ। दुनिया में शांति आए। सब अमन चैन से रहें।
यही है मेरी दुआ मशीनें बहुत अच्छी है।
तो अच्छे के लिए ही उनका इस्तेमाल करें ।
अपने दिमाग और स्वयं को उसमें मत खोवो,तो जिंदगी चैन से चलती रहेगी ।
और सुख शांति से जिंदगी की गाड़ी चलती रहेगी।
