STORYMIRROR

Abhishek Raj

Inspirational

4  

Abhishek Raj

Inspirational

हमारे डॉक्टर

हमारे डॉक्टर

1 min
482

जमीन पर रहते हैं, मगर फरिश्तों सा काम करते हैं,

एक वो जो हमें जिंदगी देता है, और एक ये जो

अपनी जिंदगी भी हम पर कुर्बान करते हैं।

खुद के जज़्बात छुपाए हुवे, हर आंसू अपने कपड़ों में पोछते हैं,

ना जात, ना धर्म, ना नाम, ना काम किसी को

छूने से पहले ये जरा भी नही सोचते हैं।


यकीन नही होता धरती पर ऐसे होते हैं,

इनलोगों को हम पूरे दिल से सलाम करते हैं।।

अपने अपनों को साथ ना रख के,

ये हर अजनबी के साथ रहते हैं,

खुद का हौसला भले टूट जाए,

मगर ये आखिरी सांस तक आस नहीं छोड़ते।


आंसू इनके भी निकलते हैं,

मगर हमारे दर्द के आगे अपने आंसू ये कहां देखते हैं,

जिंदगी के सबसे मुश्किल घड़ी में भी

हम इन पे ही तो निर्भर होते हैं।

ये रात भर जाग के हमारी सेवा करते हैं,

तभी तो हम चैन की नींद सोते हैं।


पल भर में जान बचाने के लिए अपनी जान लगा देते हैं,

यकीन नहीं होता धरती पर ऐसे होते हैं,

इनलोगों को हम पूरे दिल से सलाम करते हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational