एक बहन होनी चाहिए
एक बहन होनी चाहिए
1 min
193
कैसी भी हो, एक बहन होनी चाहिए
बड़ी हो तो मां बाप से बचाने वाली,
छोटी हो तो हमारे पीछे छुपने वाली,
बड़ी हो तो बिना बताए हमारे पॉकेट में पैसे रखने वाली,
छोटी हो तो बिना बताए पैसे निकाल लेने वाली,
छोटी हो या बड़ी,
हर छोटी बात पर लड़ने वाली एक बहन होनी चाहिए ।
बड़ी हो तो हमें डांटने समझाने वाली,
छोटी हो तो अपनी गलतियों पर सॉरी बोलने वाली,
खुद से ज्यादा हम सबसे प्यार करने वाली,
एक बहन तो होनी ही चाहिए ।।
