STORYMIRROR

Ruchika Rai

Inspirational

4  

Ruchika Rai

Inspirational

हमारा देश

हमारा देश

1 min
351

विभिन्न धर्म विभिन्न जाति विभिन्न रहन सहन

विभिन्न भाषा विभिन्न बोली ,विभिन्न खान-पान

अनेकता में एकता और एकजुटता सदा ही,

यही हमारे भारत देश की है असली पहचान।


शस्य श्यामला है हमारे देश की भूमि सदा ही,

शौर्यता का परिचायक यहाँ का हर जवान,

सादगी सत्यनिष्ठा और समर्पण का भाव सदा ही,

यही हमारे देश का बनें असली मान सम्मान।


तीन रंग का ध्वज हमारे देश का सदा से ही,

जन गण मन मिलकर गायें सभी राष्ट्रगान,

भाई चारे का भाव रहे सबके मन में एक दूजे खातिर

अखंडता और एकता ही इसका मूल शान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational