STORYMIRROR

Taj Mohammad

Inspirational

3  

Taj Mohammad

Inspirational

हिंदुस्तान हो गया

हिंदुस्तान हो गया

1 min
221

महकते हुए फूलों का यह गुलिस्तान हो गया।

खुशबुओं का चमन अब हिन्दुस्तान हो गया।।1।।


चारो शम्त है फैली आवाम मे सुकूं की लहर।

इंसानियत का अमन का हिन्दुस्तान हो गया।।2।।


हिन्दू मुस्लिम शिक्ख ईसाई सभी है यहां पे।

खुशियों का मेरा भी देश हिन्दुस्तान हो गया।।3।।


कोई फर्क ना पड़ता है यूँ तो इंसानों में यहाँ।

अबतो बहनों बेटियों का हिन्दुस्तान हो गया।।4।।


बेवतन भी आते यहाँ पड़ने लिखने के लिए।

हर मर्ज की शिफा यूँ तो हिन्दुस्तान हो गया।।5।।


बहुत पुराना है यूँ तो यहाँ का अदब लिहाज़।

अटल कलाम सपनों सा हिन्दुस्तान हो गया।।6।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational