हिंदी मेरी भाषा
हिंदी मेरी भाषा
अपभ्रंश से हुआ आरम्भ जिसका,
बनी जननी आर्यवर्त की
अनेक भाषाओं की सेतु स्वरूपा
है जिसकी हम पर अनुकम्पा
हाँ वही मेरी भाषा है
हिंदी मेरी भाषा है
भारतवर्ष के उद्ग़म की साक्षी
रामायण महाभारत की दर्शी
जिस भाषा में ज्ञान प्राप्त कर
अनेक ऋषियों ने बहाई ज्ञान गंगा
हाँ वही मेरी भाषा है
हिंदी मेरी भाषा है
देश हुआ था जब ग़ुलाम
और मचा हर ओर कोहराम
तब भारतेंदु की कलम ने
जिस भाषा में सब को चेताया था
हाँ वही मेरी भाषा है
हिंदी मेरी भाषा है
भारतवर्ष में लहराया तिरंगा
हर ओर बही स्वतंत्रता की गंगा
भाव हुए मन के प्रफुल्लित
नव जीवन नव अभिलाषा
हाँ वही मेरी भाषा है
हिंदी मेरी भाषा है
नया दौर नया ज़माना
नए विचार नया तराना
आपस में भारत को एक कर
जिसने बुना नया ताना बाना
हाँ वही मेरी भाषा है
हिंदी मेरी भाषा हैl
