STORYMIRROR

Sunil Kumar

Abstract Inspirational

4  

Sunil Kumar

Abstract Inspirational

हिंदी हिन्दुस्तान की

हिंदी हिन्दुस्तान की

1 min
376

हर मजहब हर इंसान की

रामायण गीता और पुराण की

हिंदी भाषा है हिंदुस्तान की।


कबीर तुलसी रसखान की 

गौतम-गांधी और सुभाष की

हिंदी भाषा है हिंदुस्तान की।


जय जवान-जय किसान की 

जय भारत देश महान की 

हिंदी भाषा है हिंदुस्तान की।


जन-जन के अभिमान की

मान और सम्मान की

हिंदी भाषा है हिंदुस्तान की।


ज्ञान और विज्ञान की 

हिन्द संस्कृति के पहचान की

हिंदी भाषा है हिंदुस्तान की।


युगों-युगों से शान रही है 

हिंदी हिंदुस्तान की

रक्षा हमको करनी है 

इसके मान और सम्मान की।


राष्ट्रभाषा एक दिन बनेगी 

हिंदी हिंदुस्तान की

कीर्ति पताका जग में फहरेगी

हिंदी हिंदुस्तान की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract