Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

RAMESH ' SAGAR ' रमेश ' सागर '

Inspirational

4  

RAMESH ' SAGAR ' रमेश ' सागर '

Inspirational

हिंदी है हिंदुस्तान

हिंदी है हिंदुस्तान

1 min
634


हिंदी, हिंदुस्तान की भाषा

मातृभाषा ये महान।

भारत का गौरव है ये

भारत का अभिमान।


हम इसका मान बढ़ाएं।

कि हिंदी ,अलख जगाए।

1- 

मातृ भाषा संस्कृत की

कोख से है जन्मी।

व्याकरण वर्तनी से

अलंकृत अति मोहिनी।


महादेवी, दिनकर ,जयशंकर-2

सबकी ये पहचान।


हम इसका मान बढ़ाएं।

कि हिंदी ,अलख जगाए।

 2- 

भारत में अंग्रेजी

हावी सी हो रही।

हिंदी राष्ट्रभाषा अपनी

अस्मिता सी खो रही।


अंग्रेजी है विदेशी-2

हिंदी है हिंदुस्तान।


हम इसका मान बढ़ाएं।

कि हिंदी ,अलख जगाए।


3- 

अपनी राष्ट्रभाषा को

सशक्त हम बनाएं।

निश्चय ही कीर्ति पताका

हिंदी की फहराएं।


हिंदी हिंदुस्तान की मां-2

हम हिंदी की संतान।


हम इसका मान बढ़ाएं।

कि हिंदी ,अलख जगाए।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational