STORYMIRROR

Heena Punjabi

Abstract

3  

Heena Punjabi

Abstract

हिंदी एक राजभाषा

हिंदी एक राजभाषा

1 min
71

अनोखी भाषा इसकी पहचान है,

प्राचीन युग में किया गया इसका निर्माण है, 

विविध धर्मों के लोगों के बीच एक सामान्य माध्यम बनाती है, 

इसीलिए तो हर व्यक्ति के बीच में सुंदर सा तालमेल सजाती है।

बोली है यह मीठी इतनी के;

केवल ढाई अक्षरों में प्रेम का शब्द बनाती है। 

इसके शब्दों के जुगलबंदी की माया जाल में इस कदर फंसता चला जाता है हर आदमी कि;

शायरियां पेश करते करते ही पहेलि बन जाता है एक दिन। 

सेना में इसको अव्वल दर्जा दिया जाता है कि;

अलग बोली वाला व्यक्ति भी इसी बोली को दोहराता है। 

फिल्म जगत में इसका नाम प्रथम आता है के;

बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक भी इसी के उच्चारण का डंका बजाते जाते हैं। 

राजभाषा का दर्जा इसने पाया हैं, 

पुराणों का अनुवाद इसमें समाया है, 

अनमोल, प्रचलित, आसान सी यह भाषा है, 

तभी तो हिंदुस्तानी वासियों की यह हिंदी भाषा है। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract