STORYMIRROR

ANIL KUMAR

Inspirational

4  

ANIL KUMAR

Inspirational

हिंदी भाषा

हिंदी भाषा

1 min
390

बड़ी मोहब्बत भरी है जिसमें

जिससे जुड़ी हर आशा है

मिसरी से भी मीठी है जो

वो हमारी हिंदी भाषा है।


यही वो भाषा है जिसको

बरसों से है सम्मान मिला

आज की जो जनजाति है

उसकी है ये आधारशिला,

जो भूल रहे इसके महत्व को

होती बहुत निराशा है

मिसरी से भी मीठी है जो

वो हमारी हिंदी भाषा है।


हिंदी में सुनाये लोरी माँ

भजन हिंदी में गाती है

यही तो वो भाषा है जो

पूरे देश को मिलाती है,

फले फूले ये आगे बढ़े

मेरे दिल की यही अभिलाषा है

मिसरी से भी मीठी है जो

वो हमारी हिंदी भाषा है।


प्यार मोहब्बत भरा है जिसमें

जिससे जुड़ी हर आशा है

मिसरी से भी मीठी है जो

वो हमारी हिंदी भाषा है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational