STORYMIRROR

Neerja Sharma

Abstract

3  

Neerja Sharma

Abstract

हे शारदे माँ

हे शारदे माँ

1 min
373

हे शारदे माँ ,है शारदे माँ

हमको आशीर्वाद दो माँ।


अँधेरों ने घेरा है चहूँ ओर

हमें ज्ञान का प्रकाश दो माँ। 


सारा जहाँ कर दूँ मैं प्रकाशित

ज्ञान का दीया जला दो माँ।


न किसी से वैर हो मन में मेरे 

वैमनस्य का भाव मिटा दो माँ।


अराजकता बढ़ रही है हर ओर

शान्ति का पाठ पढ़ा सकूँ माँ।


साम्प्रदायिक दंगे फैल रहे हैं

प्रेम भाई- चारा फैला सकूँ माँ।


ज्ञान की जोत से जोत जलाकर

समाज को शिक्षित कर सकूँ माँ।


मन में कभी घमंड न आए 

बस इतनी कृपा बनी रहे माँ।


विद्या दान हर इंसान को मिले 

शिक्षित सारा जहाँ हो जाए माँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract