STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Abstract Inspirational

हौसलों के पंख तू अपने लगा

हौसलों के पंख तू अपने लगा

1 min
364

मत घबरा हिम्मत कर आगे बढ़

मन से डर को दूर कर 

लक्ष्य पर नजरें टिका तो एक बार

और पथ पर आगे बढ़ तो सही

हौसलों के पंख अपने तू लगा।

हार मत, विश्वास कर तू स्वयं पर

कर कदम मजबूत आगे तो बढ़

डर को ही बना ताकत तू अपनी

हौसलों के पंख अपने तू लगा।

पाना है यदि लक्ष्य तो

आगे ही आगे बढ़ता चल

डगमगाने लगे यदि कदम तेरे

फिर भी न डर, बस तू आगे ही बढ़

बस संजोए मन में रख विश्वास तू

हौसलों के पंख अपने तू लगा।

मिल जाएगा एक दिन जब लक्ष्य तुझको

खुद बखुद विश्वास हो जाएगा स्वयं को

दुनिया जब देगी तेरी नजीर

तब तुझे लगने लगेगा खुद बखुद

कर लिया संधान तूने लक्ष्य अपना।

उड़ने को तैयार हो जा आज तो

हौसलों के पंखों पर विश्वास कर

आसमां में उड़ने को तैयार हो 

और कुछ कर, न कर तू बस इतना कर

हौसलों के पंख अपने तू लगा

अपनी ताकत का भी तो आंकलन कर। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract