STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Inspirational

3  

Bhawana Raizada

Inspirational

हाथों का मैल

हाथों का मैल

1 min
318

क्यों चला है तू

पकड़ने रेत को।


किसके लिए भाग रहा

पीछे करने समय को।


माना चाहिए तुझे

दुनिया के ऐशोआराम।


काम नहीं आयेंगे

गुलाबी नोट हराम।


चार दिन की ज़िंदगी

अपनों के साथ बिताले।


प्यार भरे प्यार के पल

दिल में छुपा ले।


बुढ़ापे में तेरा शरीर

तोड़ता होगा दम।


बिना लाठी के आगे

बढ़ेंगे नही कदम।


लालसा छोड़ दे कमाने की

भर ले खुशियां ज़माने की।


बच्चों की मासूमियत से

अनजान हो गया है।


दुनिया भर के खिलौने उसके

पापा की गोदी से महरूम हो गया है।


न दिन का चैन तेरा

न रातों की नींद तेरी।


हाथों के मैल पर ही

टिकी है जिंदगी तेरी।


जो रह जायेगा यहीं पर

उसे बटोरने की कोशिश न कर।


कुछ नाम कमा ले दुनिया में

यूँ ही वक़्त बर्बाद न कर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational