STORYMIRROR

Acharya Neeru Sharma(Pahadan)

Inspirational

4  

Acharya Neeru Sharma(Pahadan)

Inspirational

गुरूजन हमारे

गुरूजन हमारे

1 min
532


ज्ञान के उजाला देकर

जीवन को प्रकाशित करते,

सही - गलत का भेद बताते।

कैसी भी परिस्थिति आए

उनसे निकालकर

मंज़िल की ओर हमें ले जाते,

शिक्षित करके सभ्य मानव बनाते।

माता - पिता सा स्नेह करते,

हमारे हित की ख़ातिर

कभी कठोर बनकर डाँट - डपट से और

कभी स्नेह से हमें समझाते।

न्याय के पथ पर अडिग रहकर

आत्मसम्मानपूर्वक जीना सिखलाते।

धीरता और प्रेरणा की मूर्त

हमारे प्रिय स्नेहिल,श्रेष्ठ गुरूजनों को

कोटि - कोटि मैं नमन करती हूँ।

 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational