STORYMIRROR

Kavita Singh

Inspirational Others

3  

Kavita Singh

Inspirational Others

गुरु मन के अंधेरे को मिटाए

गुरु मन के अंधेरे को मिटाए

1 min
184

गुरु अपने ज्ञान की 

रौशनी से हमारे मन 

के अंधियारे को मिटाएं

अपनी शिक्षा के ज्योत  

से वो हमारी किस्मत 

को चमकाए


गुरु के बिना ये 

जग सूना सूना है

और बिना शिक्षा के 

ये संसार अधूरा है

गुरु हमें सही ग़लत

का अंतर बताए

जो हम भटके ग़लत 

राह पर तो हमेशा 

हमें सच्चाई का

मार्ग दिखाए


गुरु हमारे मूर्तिकार हैं

जिस सांचे में हमें वो

डाले हम उनके 

वो कलाकार हैं

गुरु की सख़्ती 

उनका आशीर्वाद है

उनकी हर डांट 

उनका आशीर्वाद है


गुरु के चरणों में

ज्ञान का भंडार है

गुरु की शान में 

शब्द कम पड़ 

जाते हैं

वो गुरु ही तो है

जिनसे प्रेरणा पाकर 

हम आगे बढ़े चले

जाते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational