STORYMIRROR

Tanha Shayar Hu Yash

Abstract

3  

Tanha Shayar Hu Yash

Abstract

गुलाल के रंग

गुलाल के रंग

1 min
296

देखों गुलाल के रंग है बिखरे

नीले पीले, लाल गुलाबी और रसीले

हर कोई खेले मौज़ में अपनी

रंग दे गोरे गालो को रंग से रंगीले। 

देखों गुलाल के रंग है बिखरे

नीले पीले, लाल गुलाबी और रसीले


उमड़ घुमड कर आये है कान्हां

हर सुर से सजे है होली के किले

धूम मचाये पुष्पों की सुगंध उड़ाए

देख सवारी सूरत को नाचे छबीले। 

देखों गुलाल के रंग है बिखरे

नीले पीले, लाल गुलाबी और रसीले


हर गली मोहल्ले में रंगी दीवारे

मनमोहक लगे हमे सारे कबीले

रंग लगा कर सखा बनाये बन्धन

सारी दुनियां ही जैसे हो रंग में गीले। 

देखो गुलाल के रंग है बिखरे

नीले पीले, लाल गुलाबी और रसीले।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract