गलत मत समझना
गलत मत समझना
इस दिल में बहुत कुछ दबाकर रखे हैं,
यह उसका प्रतिक्रिया है,
नफरत की गंध ही नही इस दिल में,
सिर्फ प्यार ही प्यार है,
और लोग सोचते हैं कि हम बदल गए हैं।
कोई हमारी कदर करे या न करे,
हमारी मोहब्बत को समझे या न समझे,
हम तो हम ही रहेंगे,
खुद ही रोएंगे और खुद ही आँशु पोछेंगे।
कभी यह मत समझना,
कि हम मुहँ मोड़ लिए हैं तुमसे,
आरे सच तो यह है,
कि हम अपना चेहरा छुपाते हैं तुमसे।
ताकि दिल का दर्द जो दिल मैं दबा हुआ है,
वह कभी आँखों से दिखे नहीं,
क्योंकि हमारी आंखों को तुमसे ज्यादा,
आजतक किसीने पढ़ा नहीं।
